Showing posts with label Munnu. Show all posts
Showing posts with label Munnu. Show all posts

Wednesday, July 17, 2013

आज़ादी

बारिश का मौसम ,पकोड़े , चाय और परिवार ,एक आम आदमी के लिए weekend पे इससे बेहतरीन क्या हो सकता है जिसे facebook पे funny videos शेयर करने में मजा आता हो और दुर्गा माँ के फोटो पे जय मत दी लिखने में .
लड़कों की कुछ आदतें कभी नहीं जाती ,भले ही वो toothpaste का ढक्कन बंद करना हो ,मोज़े अलग दिशाओं में फेंकना या branded कपडे खरीदकर एक महीने में ignore करना ,घंटो tv देखना सब religiously follow होती हैं .
शनिवार का दिन ,TV पे देखि हुई फिल्में आ रही थी .एक था टाइगर ,सिंह इस किंग और जब तक है जान ,अब करें भी क्या ,मुन्नू मिया ने सोचा पड़ोस वाले चचा के हालचाल लियें जाएँ .चचा के यहाँ क्रीम वाले बिस्कुट चाय में डुबा डुबा के इंडियन क्रिकेट,धोनी की तारीफ ...चेन्नई एक्सप्रेस ,शाहरुख़ और कुछ रिश्तेदारों की बुराई के बाद नरेन्द्र मोदी को भी intellectual तरीके से PM बना ही दिया था उन्होंने 
5 बज गए थे .ख़ैर मुन्नू imported gogs लगा के निकले और राजू पान वाले से एक सुट्टे लेकर खुद को ऐसे निहारा जैसे राँझना में उन्हें होना चाहिए था धनुष की जगह .इतने में एक दो लडकियां राजू के खोखे पे आती हुई दिखाई दी .पूछने से पहले मुन्नू ने पूछ डाला "how can i help you maa 'm ?"ये sentence और इसमें accent मार के ma 'am का प्रयोग रामबाण की तरह था .एक लड़की ने जवाब दिया "2 सिगरेट " अब ये सुनकर मुन्नू और राजू , दोनों सन्न, डेविड धवन की 90 's के फिल्मों के कदर खान की तरह .
ख़ैर, उसके बाद कुछ देर कुत्तो को पत्थर फेंक कर उनसे भी दुश्मनी निकलने की कोशिश की ,करते भी क्या ,खाली दिमाग ,पार्क की और चले .तभी पार्क में बैठे हुए एक 14 साल की लड़की वहाँ आकर 4 -5 बच्चो को खिलाने लगी ,खेलने के बाद a for apple सिखाने लगी .जिज्ञासु मुन्नू ने लड़की को अपने पास बुलाया और पुछा "क्या हो रा है ?" बच्ची के पढ़ाने के जवाब में मुन्नू ने कहा ही था की " तुम तो खुद बच्ची हो,पहले खुद तो पढ़ लो " .,मुन्नू की माँ ने आवाज़ दी ," अरे दही ले आ दौड़ के "...लड़की ने जाते हुए मुन्नू को कहा "आपसे मतलब ?,कुछ बड़ा करूंगी......"
मुन्नू ने पहले देखा घूम के , फिर बोले "बहुत बवाली बच्चे हैं आजकल के ........

कल रात जब मुन्नू समोसे वाले की दूकान पे ये सुना रहे थे ...,मुन्नू के लिए जितना sorry state वाली फीलिंग आई उतनी ही उस लड़की के लिए proud वाली.ये सुनके मुझे मुझे आश्चर्य नहीं हुआ की अभी कुछ दिन पहले ही मेरठ के गाँव की 15 साल की रज़िया सुल्तान को U .N Malaala Award मिला है ,48 बच्चों को child labour से बाहर निकलकर पढ़ाने के लिए -->> http://www.firstpost.com/world/15-yr-old-meerut-girl-razia-sultan-receives-first-un-malala-award-953529.html.

आज उठी एक बगावत कल हज़ारो के लिए आज़ादी बनेगी - The Dirty Picture
नारी शक्ति आगे बढे ,हम आपके साथ हैं .जिंदाबाद !!!

Rant पसंद आया तो शेयर करें . अब सारी कहानी एक जगह संकलित http://sagarvishnoi.blogspot.com/

Monday, July 15, 2013

प्रज्ञा की शादी और मुन्नू मियां


लड़के वालों की और से नाचने वाले बार बार fevicol गाने की फरमाइश कर रहे थे, करें भी क्यूँ ना ,मुर्गा ,अल्कोहल वाले स्टेप्स जो हैं उसमें और एक दोस्त ने तो जो नागिन step दिखाया है,अहा ,गुद गुदी हो गयी सबको,उठकर कोट से धुल साफ़ की और गोविन्दा अंदाज़ में फिर लग गया झूमने .गोंडा वाले फूफा का मन तो कर रहा था की वो भी कूद पड़ें नाच में ,तुरंत बुआ ने आँख तरेरी,अब लड़की वाले जो ठहरे ,उसकी भी कुछ limitations होती हैं ,उन्होंने अपना मन मारा और अपने GALAXY S4 को keypad on -of देखने करके देखने लगे .

दुल्हे राजिव को सालों ने बघ्घी से उतारा और प्रज्ञा के पिताजी ने ऐसे गले लगाया जैसे उनको खुद का बेटा बरसों बाद आया हो .आस पास की औरतें जिनका discussion अभी तक एक दुसरे के गहने ,साड़ी और पल्लुओं पर था ,अब प्रज्ञा की पिताजी के आंसुओं पे distract हो गया था breaking news की तरह ख़ैर मुन्नू मियां ठहरे मोटी बुद्धि, उनकी समझ कहाँ आना था ?उन्हें तो थोडा दुःख था की कालोनी की लड़की की शादी हो रही है,( हमेशा हरियाली की खोज में लगे मुन्नू थोड़े दिलफेंक जो थे ) .थोड़ी देर बाद उन्हें मूंग की दाल के चीले की फ़िक्र हुई .चीला निबटाने के बाद उनकी पसंदीदा चीज़ थी आलू की टिक्की,जहां लगा था जमघट auntiyon ,दूर की बहनों ,भाभियों और कुछ अन्य सुन्दर चेहरों का जैसे सब हरिद्वार के हर की पौड़ी पे हाथ आगे करके सुर्यमस्कर कर रही हों .,लेकिन मुन्नू मियां ठहरे पुराने तीरंदाज़ ,मीठी बातों की पोटली खोली और शुरू हो गए जी, भैया कैसे हैं ?आपने ये साड़ी myntra .com से मंगवाई ?आखिरी बार जो आपके यहाँ हलवा खाया था ना भाभी जी , भूला नहीं अभी तक .टिक्की पे हलकी सौंठ डलवा के निकल लिए मुन्नू, ricky behl से कम नहीं  समझ रहे थे खुद को .vanilla आइसक्रीम पे गुलाबजामुन डाला ही था ,की कानों में पड़ोसन की टीटीहेरी जैसी बोली सुनाई दी,ये मुन्नू देखो,अरे पीछे सिंह साहब का छोटा वाला , खाली है , अब दिखा है , ना जाने कहाँ था 2 साल से , मुन्नू ने सोचा अब इनको मेरे standard के बारे में क्या पता ?

चले गए कोने में,फ़ोन पे busy हो गये,अब रात को माशूका ही होगी मुन्नू की ,(शक्ल से कोयले की खदान के मजदूर लगने वाले मुन्नू जैसों की माशूका ?? बताओ !)
 ख़ैर photosession निकला ,फेरे होने जा रहे थे .
मुन्नू दुल्हन देख के चौंक गया,ये.......... वही प्रज्ञा है ?? गोंडा वाले फूफा से उन्होंने अकेले में पुछा तो उन्होंने कहा :तुम्हे नहीं पता ? प्रज्ञा के चेहरे को जला दिया था किसी नामर्द ने तेज़ाब फेंक के 1 साल पहले ,शर्मा जी 10 लाख के नीचे आगये थे operation वगरह में ,लेकिन भैया प्रज्ञा ने हिम्मत नहीं हारी थी ,नाम बताकर ,पुलिस के लफड़े में पड़कर,उस नीच को तो जेल भिजवाया ही और उसके 4 महीने बाद एक N .G .O शुरू कर खुद के जैसो पीड़ित लोगो को इन्साफ दिलाने के लिए आशा बनकर उभरी है ,लेकिन शर्मा जी को टेंशन थी प्रज्ञा की शादी की ,जिसकी हामी प्रज्ञा के दोस्त ने भरकर प्यार की अजब कहानी लिखी है भैया, लड़के का खुद का कॉल सेंटर है-गरीबो के लिए ,,इसलिए तो प्रज्ञा के पापा की आँखों में पानी था.......... ,पूरी शादी लड़के वालो ने की है,,,,दुनिया के हर लड़की वाले ने ठेका थोड़े लिया है की लड़की के साथ-२ पैसे भी दें ,,......बताओ ,दुनिया में ,ऐसे भी लोग हैं ... ......................................(शान्ति )
और एक तुम हो मुन्नू , निकम्मे , वहीँ के वहीँ !
मुन्नू : अमां यार , तुम ..,तुम गोंडा ही जाओ , शक्ल से बड़ा तुम्हारी तोंद है ,तोंदा निकाल के खेलो ,अपना ,गैलेक्सी ...s4 .... .
मुन्नू हैरान था ,कान में earphones डाल के टेम्पो पकड़ ,निकल गया रात को घर के लिए .earphones से जो गाना सुन रहा था गाने के बोल कुछ इस तरह थे :
एक जीत तू है , एक हार मैं हूँ 
हार जीत जोड़े 
वो तार मैं हूँ ........

मुन्नू शायद अब भी अनजान था ,लूटेरा के इस गीत के बोल से भी और प्यार से भी !..............
Rant अच्छा लगा तो शेयर जरूर करें .